Essay Writing Competition - Theme: "Yoga for Healthy Ageing"
जीवक आयुर्वेद मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल रिसर्च सेंटर में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026 के अवसर पर निबंध लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का विषय "स्वस्थ वृद्धावस्था के लिए योग" रखा गया था। इस प्रतियोगिता में महाविद्यालय के विभिन्न कक्षाओं के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया तथा योग के महत्व, स्वास्थ्य पर इसके प्रभाव एवं जीवन में इसकी उपयोगिता पर अपने विचार व्यक्त किए।
प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों में योग के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा उन्हें स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना था। प्रतिभागियों ने अपने निबंधों के माध्यम से योग को शारीरिक, मानसिक एवं आध्यात्मिक स्वास्थ्य का आधार बताते हुए इसके नियमित अभ्यास की आवश्यकता पर प्रकाश डाला।
महाविद्यालय प्रशासन एवं शिक्षकों ने विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना की तथा उन्हें योग को अपने दैनिक जीवन का अभिन्न अंग बनाने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम का सफल आयोजन महाविद्यालय के शिक्षकों एवं आयोजकों के सहयोग से संपन्न हुआ।
"योग केवल व्यायाम नहीं, बल्कि स्वस्थ और संतुलित जीवन जीने की कला है।"







































Comments