Jeevak Hospital and Research Center की ओर से नौगढ़ में आयोजित फ्री मेडिकल कैम्प
- Apr 21
- 1 min read
Jeevak Hospital and Research Center की ओर से नौगढ़ के इस दूरस्थ एवं पहाड़ी क्षेत्र में निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया है।
हमारा उद्देश्य केवल इलाज करना नहीं, बल्कि समाज के हर वर्ग तक स्वास्थ्य सेवाओं को पहुंचाना है। विशेष रूप से ऐसे क्षेत्रों में, जहां चिकित्सा सुविधाओं की कमी है, वहाँ इस प्रकार के कैम्प लोगों के लिए एक वरदान साबित होते हैं।
इस चिकित्सा शिविर में अनुभवी डॉक्टरों द्वारा मरीजों की जांच की जा रही है, आवश्यक दवाइयां निःशुल्क वितरित की जा रही हैं तथा लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया जा रहा है। यह प्रयास न केवल बीमारियों के उपचार में सहायक होगा, बल्कि भविष्य में स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए भी प्रेरित करेगा।

















Comments