अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026 योगा पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन
- 1 day ago
- 1 min read
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026 के शुभ अवसर पर जीवक आयुर्वेद मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल रिसर्च सेंटर द्वारा आयोजित योगा पेंटिंग प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में बीएएमएस के विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और अपनी रचनात्मक प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
विद्यार्थियों ने अपनी सुंदर एवं आकर्षक पेंटिंग्स के माध्यम से योग के महत्व, स्वस्थ जीवनशैली, मानसिक शांति तथा "Yoga for Healthy Ageing" विषय को अत्यंत प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया। प्रतियोगिता में बनाई गई प्रत्येक पेंटिंग योग के प्रति जागरूकता और विद्यार्थियों की कलात्मक सोच का अद्भुत उदाहरण थी।
इस अवसर पर सभी प्रतिभागियों ने यह संदेश दिया कि योग केवल एक व्यायाम नहीं, बल्कि स्वस्थ, संतुलित और सुखमय जीवन जीने की एक संपूर्ण जीवन-पद्धति है। विद्यार्थियों द्वारा बनाई गई एक से बढ़कर एक पेंटिंग्स ने सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया।
कॉलेज प्रशासन सभी प्रतिभागियों एवं विजेताओं को हार्दिक बधाई देता है तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करता है।
धन्यवाद।






















































Comments