डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती
- Apr 15
- 1 min read
आज Jevak Ayurved Medical College and Hospital Research Center में डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती बड़े ही श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई।
इस अवसर पर कॉलेज के चेयरमैन डॉ. सुनील कुमार गौतम जी ने डॉ. अंबेडकर के जीवन, उनके संघर्षों और समाज के प्रति उनके अतुलनीय योगदान पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि किस प्रकार बाबा साहेब ने भारतीय संविधान का निर्माण कर देश को एक मजबूत और समानता आधारित व्यवस्था प्रदान की।
डॉ. गौतम जी ने उपस्थित सभी छात्रों एवं स्टाफ को डॉ. अंबेडकर द्वारा दिए गए नियमों, अधिकारों और कर्तव्यों के महत्व को विस्तार से समझाया। उन्होंने शिक्षा, समानता और सामाजिक न्याय के मूल्यों को अपनाने का संदेश दिया।
कार्यक्रम में सभी ने बाबा साहेब के विचारों को अपने जीवन में उतारने का संकल्प लिया और उनके आदर्शों पर चलने की प्रेरणा प्राप्त की।







































Comments