top of page

जीवक आयुर्वेद मेडिकल कॉलेज एवं हॉस्पिटल रिसर्च सेंटर में नवप्रवेशित BAMS बैच 2026-27 के ट्रांजिशनल करिकुलम का शुभारंभ

14 hours ago
1 min read

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. K. H. H. V. S. S. नरसिम्हा मूर्ति, डीन, फैकल्टी ऑफ आयुर्वेद, IMS, BHU तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रो. डॉ. पी. के. गोस्वामी, प्रोफेसर एवं विभागाध्यक्ष, संहिता विभाग, IMS, BHU की गरिमामयी उपस्थिति रही।

इस अवसर पर महाविद्यालय के संस्थापक एवं अध्यक्ष श्री शिवबोध राम (पूर्व विधान परिषद सदस्य) तथा महाविद्यालय के प्राचार्य ने सभी नवप्रवेशित विद्यार्थियों का आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया।

इस अवसर पर महाविद्यालय के चेयरमैन डॉ. सुनील कुमार गौतम ने नवप्रवेशित BAMS बैच 2026-27 के सभी छात्र-छात्राओं का आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया। साथ ही कार्यक्रम में उपस्थित सभी विद्यार्थियों के अभिभावकों का भी हार्दिक स्वागत किया। उन्होंने अभिभावकों को आश्वस्त किया कि महाविद्यालय विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण आयुर्वेद चिकित्सा शिक्षा, बेहतर शैक्षणिक वातावरण एवं सर्वांगीण विकास के लिए हर संभव सुविधा प्रदान करने हेतु प्रतिबद्ध है। उन्होंने विद्यार्थियों को अनुशासन, लगन एवं समर्पण के साथ अध्ययन कर एक योग्य एवं कुशल आयुर्वेद चिकित्सक बनने के लिए प्रेरित किया।


Comments


Recent 
logo-wide-white.png

Jeevak Ayurved Medical College & Hospital Research Center

  • White Instagram Icon

Contact Us

Address

© Copyright 2017-2026 Jeevak Ayurved Medical College & Hospital Research Centre. All Rights Reserved

 0542-2283134, +91-9453220180, 9891204318

​

 jeevakhospital125@gmail.com

​

 www.jeevakaycollege.com

Kamlapur Akauni Chandauli, UP

bottom of page